Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 1 मार्च 2024

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभांवित हुई जिले की 1 लाख 99 हजार 805  लाड़ली बहनें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि

मण्डला 1 मार्च 2024

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को 1576 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरण की। इस दौरान जिले की 1 लाख 99 हजार 805 पात्र महिलाओं के खातों में कुल 24 करोड़ 3 लाख 98 हजार 650 रूपए लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की गई। साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के 10369 छात्रों को लगभग 4 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि अंतरण किया गया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से लाड़ली बहनों ने सहभागिता की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी, सहायक संचालक रोहित बड़कुल, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित होने पर महिला हितग्राहियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाले पैसों से महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर एक कदम और बढ़ सकेंगी। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

9 पटाखे व्यवसायियांे के लायसेंस निलंबित

मण्डला 1 मार्च 2024

जिला तथा अनुविभाग स्तर से गठित दलों द्वारा की गई जांच में विस्फोटक अधिनियम 2008 की प्रक्रिया तथा लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर जिले के 9 पटाखा व्यापारियों के लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए हैं। साथ ही मैग्जीन के 2 व्यवसायियों को सचेत करते हुए 15 दिवस में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

47 आवेदकों के वनाधिकार पट्टे स्वीकृत

मण्डला 1 मार्च 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देश पर वन अधिकार पट्टा जारी करने के लिये चलाये गये विशेष अभियान के तहत जिले में 47 आवेदकों के वनाधिकार पट्टे स्वीकृत किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के दौरान जिले में वनाधिकार पट्टों से संबंधित 49 आवेदन प्राप्त हुए थे। हक पत्रों के परीक्षण के उपरांत नाबालिक की श्रेणी में पाए जाने के कारण 2 आवेदनों को अमान्य किया गया है तथा 47 आवेदकों को वनाधिकार पट्टा स्वीकृत करते हुए नियमानुसार वितरण की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रपटाघाट पर बने चित्रों पर फोटो प्रतियोगिता का आयोजन

मण्डला 1 मार्च 2024

नगर तथा नर्मदा घाटों के सौन्दर्यीकरण के तहत रपटाघाट में की गई पेटिंगों पर आधारित फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फोटोग्राफर का मंडला जिले का निवासी होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में रपटाघाट पर बनाए गए चित्रों पर आधारित फोटो ही मान्य होगी। फोटो अपने मूल स्वरूप में होनी चाहिए। फोटो में किसी भी प्रकार की एडिटिंग होने पर समिति द्वारा संबंधित प्रविष्टि को अमान्य कर दिया जाएगा। फोटो की साईज 12ग18 निर्धारित है जो काले रंग के फ्रेम पर होनी चाहिए। एक फोटोग्राफर की एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फोटोग्राफर अपनी प्रविष्टि अपारदर्शी कागज, लिफाफा से बंद कर 5 मार्च 2024 तक जिला जनसंपर्क कार्यालय मंडला में जमा कर सकते हैं। फोटो प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राप्त सभी प्रविष्टियों को समिति द्वारा प्रतिभागियों के समक्ष दिनांक 6 मार्च 2024 को कलेक्ट्रेट की गोलमेज में खोला जाएगा। जहां पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

 

 

गौशाला संचालकों की बैठक संपन्न

मण्डला 1 मार्च 2024

मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा के परिपालन में कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन से जिले में संचालित पंजीकृत गौशालाओं के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. यू०एस० तिवारी द्वारा बताया गया कि पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली अनुदान राशि सीधे वेब पोर्टल के माध्यम से गौशालाओं बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर गौशालाओं में पशुधन की जानकारी एवं बैंक खाता सम्बंधी समस्त दस्तावेजों का अनुमोदन प्राप्त किया गया एवं भविष्य में संचालित गौशालाओं को बेहतर संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में म.प्र. गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष दिलीप चंद्रौल, सदस्य अनादि वर्मा तथा समस्त गौशाला संचालक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

औद्योगिक विकास केंद्र मनेरी में 191 करोड़ की लागत के 10 उद्योगों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

425 व्यक्तियों प्रत्यक्ष एवं 1200 व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार

मण्डला 1 मार्च 2024

उज्जैन में आयोजित रिजनल इण्डस्ट्रीज कॉन्कलेव 2024 के कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में औद्योगिक विकास केंद्र मनेरी में एक वृहत स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष निवास मंजू कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम निवास ऋषभ जैन, जीएमडीआईसी नंदकिशोर वास्कले, विभिन्न उद्योग संघों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तथा जबलपुर, कटनी, मण्डला जिले के उद्योगपति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में स्थानीय नागरिकों एवं उद्यमियों की समस्याओं का एमपीआईडीसी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निराकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता दिये जाने हेतु उद्योगों से अपेक्षा व्यक्त की गई जिसके परिपेक्ष्य में रवि गुप्ता अध्यक्ष मनेरी उद्योग संघ द्वारा स्थानीय नागरिकों रोजगार दिये जाने हेतु आश्वासन दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एम.पी. आई. डी. सी. क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर की कार्यकारी संचालक सृष्टी प्रजापति द्वारा भूमि पूजन एवं लोकार्पण होने वाली इकाईयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 10 औद्योगिक इकाईयों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया उक्त इकाईयों में राशि रू. 191 करोड़ का पूँजी निवेश एवं 425 व्यक्तियों प्रत्यक्ष एवं 1200 व्यक्तियों को अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा। आभार प्रदर्शन एमपीआईडीसी जबलपुर के महाप्रबंधक आर. पी. चक्रवर्ती ने किया।

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य प्रारंभ कर निकाय को सूचित करें

मण्डला 1 मार्च 2024

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत नगर पालिका मण्डला अंतर्गत ऐसे हितग्राही जिनको राशि का भुगतान किया गया है, ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना की प्रथम किस्त प्राप्त हो चुकी है उन्हें नोटिस व सूचना पत्र कार्य प्रारंभ करने हेतु जारी किया गया है। वह निर्माण कार्य प्रारंभ कर निकाय को सूचित करते हुये 7 दिवस में प्लींथ, लेंटर लेबल तक कार्य पूर्ण करें। ऐसे हितग्राही जिनको आवास योजना के द्वितीय किस्त (दो लाख) रूपये प्राप्त हो चुके हों आगामी 7 दिवस में आवास के सामने छपाई-पुताई एवं पी.एम.ए.वाय. का लोगो नाम सहित कार्य कराकर निकाय को सूचित करें जिसमें complete lebel की जियो टेगिंग की जा सके। उपरोक्तानुसार निर्माण कार्य न करने पर प्रकरण सरेंण्डर व निरस्त करते हुये राशि वापसी एवं राशि वापसी न करने की स्थिति में संपत्ति कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नोडल अधिकारियों की बैठक आज

मण्डला 1 मार्च 2024

आगामी लोक निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक 2 मार्च 2024 को प्रातः 11 बजे जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को संपूर्ण जानकारी एवं टीम सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सेक्टर अधिकारियों की बैठक 4 मार्च को

मण्डला 1 मार्च 2024

आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14-मंडला में समाविष्ट जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की बैठक 4 मार्च 2024 को अपरान्ह 4 बजे से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार की बैठक 4 मार्च को

मण्डला 1 मार्च 2024

आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 14-मण्डला (अजजा) में समाविष्ट मण्डला जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की बैठक 4 मार्च 2024 को टी.एल. बैठक के तत्काल पश्चात से जिला योजना भवन के सभाकक्ष में रखी गई है। संबंधितों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

छात्राओं को दी गई जल परीक्षण के आयामों की जानकारी

मण्डला 1 मार्च 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला की छात्राओं को खंड कार्यालय मंडला की जल प्रयोगशाला में जल परीक्षण की आयामों की जानकारी देकर, जल जीवन मिशन के उद्देश्य, समुदाय की सहभागिता, जल कर एवं संचालन व संधारण की विस्तृत जानकारी देकर फील्ड जांच किट प्रदाय किया गया। इस दौरान जिला प्रयोगशाला से रसायनज्ञ सपना पटेल, जिला सलाहकार तिलोत्तमा खरे सहायक, रसायनज्ञ नेहा उपाध्याय, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, जल जीवन मिशन से नरेश सोनवानी समन्वयक कार्यान्वयन सहायता एजेंसी, रामशरण दुबे समन्वयक जल गुणवत्ता परीक्षण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय की अंतिम तिथि अब 6 मार्च

मण्डला 1 मार्च 2024

रबी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने हेतु किसान पंजीयन की अवधि 1 मार्च 2024 तक निर्धारित की गई थी। उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय का अवसर प्रदान करने एवं किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए किसान पंजीयन की अवधि शासन द्वारा 6 मार्च 2024 तक वृद्धि की गई है। किसानों से अपील है कि निर्धारित समयावधि के पूर्व गेहूं विक्रय हेतु निर्धारित सहकारी पंजीयन केन्द्रों एवं अधिकृत कॉमन सर्विस सेन्टर एवं एम.पी. ऑनलाईन एवं किसान ऐप के माध्यम से गेहूं का पंजीयन कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वालंबन एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु दिया गया महिला सिलाई का प्रशिक्षण

मण्डला 1 मार्च 2024

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट आरसेटी) मंडला द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु सेंट आरसेटी मंडला में स्व सहायता समूह एवं गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को महिला सिलाई का 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें कुल 70 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान सलवार सूट, लेगी, स्कूल ड्रेस इत्यादि डिजाइनदार आकर्षित वस्त्र बनाने और उद्यमी विकास के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों की लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन लिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक लोन एवं बीमा की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक सुजय कुमार, डायरेक्टर राजेश रॉय कार्यक्रम समन्वयक राजीव शर्मा, एफएलसीसी के. के. अवस्थी, यश मोहन उसराठे एवं अमित यादव आरसेटी स्टाफ उपस्थित हुए।

 

Related posts

जबलपुर में भिड़ेंगे बालाघाट और मंडला  डी सी ए ने जारी की खिलाड़ियों की  अंडर २३ क्रिकेट टीम 

Reva India News

किंगफिशर ग्रुप द्वारा सरस्वती विद्यालय में किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

24 अप्रैल से 1 मई तक ’किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी’ शिविरों के आयोजन होंगे आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment