Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री ने किया प्रधानमंत्री सूरज पोर्टल का शुभारंभ

मण्डला 13 मार्च 2024

पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। उन्होंने पीएम सूरज पोर्टल की उपयोगिता से अवगत कराते हुए हितग्राहियों से वर्चुअली संवाद किया। इस अवसर पर टाऊनहॉल मंडला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग लालशाह जगेत, एलडीएम सुजय कुमार, क्षेत्रीय संयोजक रंजीत गुप्ता, वित्त विकास निगम श्री शर्मा, गणमान्य नागरिक, संबंधित कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गए। साथ ही नमस्ते योजना के तहत सफाईकर्मियों को पीपीई किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

शिवांश को मिला नया जीवन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत रंग लाई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 12 अक्टूबर 2023

Reva India News

प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ स्थानीय स्तर पर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment