Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों पर जीपीएस लगवाने नोडल अधिकारी नियुक्त

मण्डला 22 मार्च 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रत्येक मतदान दलों एवं सेक्टर ऑफिसर के वाहनों में ईव्हीएम, व्हीव्हीपेट लाने एवं ले जाने वाले प्रत्येक वाहन पर जीपीएस का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी सहायता हेतु वरिष्ट प्रशिक्षक आरसीबीसी केन्द्र शैलेष यादव एवं प्रशिक्षक आरसीबीसी केन्द्र सुधीर सिंगौर को नियुक्त किया गया है।

नियुक्त कार्मिक ईव्हीएम व्हीव्हीपेट के परिवहन में प्रयुक्त होने वाले प्रत्येक वाहन पर जीपीएस लगवाने एवं जिला स्तर पर जीपीएस वाहनों की ट्रेकिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कर जीपीएस कार्य की मॉनीटरिंग की व्यवस्था अनिर्वायतः सुनिश्चित करावेंगे।

Related posts

भारत विकास परिषद जिला शाखा मण्डला की आयोजित हुई बैठक

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 मई 2023

Reva India News

दस्तक अभियान के तहत घर-घर होगी बच्चों की स्क्रीनिंग

Reva India News

Leave a Comment