Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलावट की पहचान व जांच करने के प्राथमिक उपाय बताए

मण्डला 22 मार्च 2024

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत एवं होली त्यौहार के दृष्टिगत आम उपभोक्ता को स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन मंडला के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है। जिले में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों दूध, खोवे के पेड़े, मगज के लड्डू, घी, नमकीन, तेल, दूध पाउडर, खोवे की बर्फी एवं फोर्टिफाइड चावल आदि के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। साथ ही जिले में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान शासकीय महाविद्यालय नैनपुर, शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मिलावट संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण, चिरईडोंगरी हाट बाजार एवं हिरदेनगर मेला तथा बस स्टेण्ड नैनपुर में आम जनता को मिलावट की पहचान व जांच करने के प्राथमिक उपाय बताकर जागरूक किया गया।

Related posts

वाहन चलाते समय शासकीय अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट और सीटबेल्ट लगाएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मंडला में बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी

Reva India News

श्री बडकुल को सीएम हेल्पलाईन मे 90.43 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment