मण्डला। मप्र आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें तहसील निवास में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया, संयोजक संगठन मंत्री का गठन किया गया। जिसमें जिला प्रवक्ता एवं निवास तहसील अध्यक्ष पद में प्रीतम दास बैरागी (दिनेश बैरागी) ग्राम बस्तरी, सचिव के पद में गोवर्धन बैरागी, तो वहीं उपाध्यक्ष पद में ओमकार दास मझगांव, सेमसिंह कुशराम भवेशमाल, श्रीराम वरकड़े छिद्रगांव, अशीष झारिया कोहका को नियुक्त किया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में आनंद महोबिया भीखमपुर, ओमवती भवेदी गडऱा, अरूण झारिया बिशनपुरा, किशन कुमार झारिया पिपरिया, संयोजक सोनसिंह सैयाम घुघरी, संगठन मंत्री सुंदरलाल सार्थी हरीसिंगौरी, प्रचार मंत्री हेमकुमार पड़वार, ज्ञानदास मोंगरे बरबटी को पद सौंपा गया है। इनकी नियुक्ति में मप्र आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
