Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम ग्वारा में जवानों के मनोरंजन के लिए कक्ष का उदघाटन

मंडला, 6 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने सेनानी 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र
बल वाहिनी परिसर ग्राम ग्वारा में जवानों एवं उनके परिवारजों के मनोरंजन के
लिए मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। मनोरंजन कक्ष में 75 इंच टीव्ही, कराओके
सिस्टम, कैरमबोर्ड, शतरंज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर श्री सकलेचा द्वारा
जवानों को नशा मुक्त जीवन एवं स्वस्थ जीवन के लिये प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने इस अवसर पर कहा कि कार्य के साथ-साथ
मनोरंजन भी स्वस्थ जीवन के लिए अनिवार्य है। सुरक्षा बल या पुलिस का काम
चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में अपने काम के बाद कुछ समय परिवार के साथ बिताने
से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों एवं उनके
परिवारजनों के साथ उप सेनानी श्री प्रदीप कुमार शेंडे, उप सेनानी श्री इन्द्रसिंह
परस्ते, सहायक सेनानी श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी श्री देवेन्द्र कुमार
शर्मा, सहायक सेनानी श्री बलवीर सिंह चावण्ड, सहायक सेनानी श्री सत्पाल सिंह
बघेल, निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार तेकाम एवं उप निरीक्षक श्री बखत सिंह मरावी
उपस्थित रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने अमझरमाल में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया

Reva India News

विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में शिक्षक अहम भूमिका – श्री सोमेश मिश्रा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर ने की सहभागिता

Reva India News

कलेक्टर ने ली सामाजिक समितियों के अध्यक्षों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment