मण्डला। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश डेहरिया मां नर्मदा की सम्पूर्ण परिक्रमा तीर्थ यात्रा में हैं जो कि बीते दिनों महाराजपुर संगम घाट पहुंची जहां पर परिक्रमावासियों का पत्रकार परिषद के द्वारा सम्मान किया गया। यहां पर नर्मदा परिक्रमा में शामिल धर्मप्रेमियों का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाया गया। परिक्रमा में शामिल श्री डेहरिया ने बताया कि परिवारिक वातावरण में आयोजित इस तीर्थ यात्रा में उन्हें मां नर्मदा के अनेक उद्गम स्थल का दर्शन लाभ मिला तो वहीं आयोजकों का सम्पूर्ण सहयोग भी मिला है। सम्मान के दौरान संभागीय उपाध्यक्ष हनुमान तिवारी जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, दीपक कछवाहा, राजा शुक्ला, डॉ. मोहित साहू, श्रीमति उमा यादव, श्रीमति गीता साहू, कैलाश डेहरिया सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पिछला पद
अगली पोस्ट
