Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवास विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

मण्डला 30 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत निवास विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक जिला योजना भवन में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें। पूर्व के निरीक्षणों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराएं। प्रत्येक मतदान केन्द्र में रैम्प, व्हीलचेयर, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, पंखा, महिला एवं पुरूषों के लिए पृथक-पृथक शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यथासंभव कूलर की व्यवस्था करें। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतदान केन्द्र में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराना पीएचई तथा संबंधित निकाय की जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कहा कि सीईओ जनपद तथा सीएमओ नगरपालिका प्रत्येक मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदार हैं। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम निवास शाहिद खान सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

आयकर संबंधी दस्तावेज बीईओ ऑफिस में जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी  

Reva India News

पोषण आहार सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Reva India News

भविष्य को बेहतर बनाने दिया मार्गदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment