Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिलन फोटोग्राफिक सोसायटी ने नीतेश को किया सम्मानित

मण्डला। मिलन फोटोग्राफिक सोसायटी जबलपुर द्वारा स्व. शशिन यादव की स्मृति में विगत 48 वर्षों से आयोजित ये जाने अनजाने छायाकार फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी किया गया है। प्रतियोगिता के पुरस्कार 16 अप्रैल की शाम 5 बजे से रानी दुर्गावती संग्रहालय स्थित हीरालाल राय कला विथिका में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश धीरावानी, विशिष्ट अतिथि डॉ. हर्ष सक्सेना तथा अध्यक्षता डॉ. छाया राय ने की। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 150 छायाकारों के 1250 छायाचित्र की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रतियोगिता में मंडला के उभरते छायाकार नीतेश पटेल ने स्वेत श्याम और रंगीन केटेगिरी में अपने छाया चित्र भेजे थे देश भर से आए छाया चित्रों में दोनो ही केटेगिरी में नीतेश पटेल के छाया चित्रों का चयन हुआ और उन्हें सम्मानित किया गया। बता दें कि नीतेश पटेल ने मंडला में फोटोग्राफी को उच्च स्तर में पहुंचने प्रयास किया है आज की सफलता इसका परिणाम है।  बता दें कि नीतेश लंबे समय से फोटोग्राफी, फोटोसूटिंग, वीडियोग्राफी में कार्य कर रहे हैं इसके पहले भी उन्हें अनेक सम्मान मिल चुकें हैं। जबलपुर में सम्मानित होने पर मित्र और पत्रकार साथियों ने बधाई दी है।

Related posts

आईटी और डिजिटल नवाचार में आगे बढ़ता मध्यप्रदेश

Reva India News

बीएलओ मतदाताओं और बीएलए से संपर्क कर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करें अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली

Reva India News

कोविड पूर्ण सुरक्षा एवं प्रतिरोधात्मक क्षमता के लिए दोनों डोज आवश्यक  

Reva India News

Leave a Comment