Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड पूर्ण सुरक्षा एवं प्रतिरोधात्मक क्षमता के लिए दोनों डोज आवश्यक  

मण्डला 26 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि काविड-19 महामारी का खतरा अभी टला नही है, सावधानी बरतें त्यौहार या समारोह में धार्मिक, समाजिक कार्यक्रम, भीड़-भाड़ में ना जायें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें कोविड-19 वैक्सीन पात्र हितग्राही जरूर लगवायें जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है समय अनुसार दूसरा डोज जरूर लगवायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लिए जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन जिला मुख्यालय से विकासखंड के मैदानी क्षेत्र की सभी संस्थाओं में टीकाकरण सत्र लगाकर हितग्राहियों को टीकाकरण किया जा रहा है।

जनसमुदाय से अपील की है कि काविड-19 महामारी का खतरा अभी टला नही है पूर्ण सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका 2 प्रकार का है कोवैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद 28 दिन से 42 दिन के अंदर दूसरा डोज, कोवीशील्ड का पहला डोज लगने के बाद 84 दिन से 112 दिन के अदंर दूसरा डोज जरूर लगवायें। जिन्होंने पहला डोज लगवा लिया है दूसरा डोज जरूर लगवाएं, जो व्यक्ति एक भी डोज नही लगवाया है, वह व्यक्ति भी टीका लगवाए, कोविड-19 का टीका हमारा सरक्षा कवच है टीके से व्यक्ति के अंदर रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। पहला डोज से शरीर में पूर्ण सुरक्षा मिलती है। दूसरा डोज लगने के बाद ही शरीर में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ेगी, टीके के साथ काविड-19 व्यवहार अनुकूल परिवर्तन जरूर अपनाएं। आप भी टीके लगवाएं एवं आपके ग्राम पड़ोस सभी को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करें, हम इस भीषण महामारी से बच सकते हैं। कुल टीकाकृत प्रथम डोज 677629, 83 प्रतिशत, कुल टीकाकृत द्वितीय डोज 206464, 30 प्रतिशत, कुल टीकाकृत प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज 884093 हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना, किसान कल्याण योजना तथा गैस रिफिल अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी के खाते में किया अंतरण

Reva India News

जिले में अब तक 972.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

Leave a Comment