Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ओव्हरलोड एवं अवैध संचालित वाहनों के विरूद्व चैकिंग की कार्यवाही

मंडला 24 अप्रैल 2024

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के आदेशानुसार जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा ओव्हरलोड एवं अवैध संचालित वाहनों के विरूद्व चैकिंग की कार्यवाही के तहत बुधवार को मण्डला-नैनपुर मार्ग पर 22 वाहनों की जांच की गई, जिसमें वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हर लोडिंग आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 51 एचए 0151, एमपी 04 एचई 6191 एवं एमपी 37 जीए 2610, ओव्हरलोड संचालन करते पाये गये, जिसमें मोटरयान अधिनियम के तहत 55000 एवं अन्य 3 वाहनों में फिटनेस पीयूसी एवं अन्य धाराओं पर 17000 कुल 72000 की चालानी कार्यवाही की गई। चैकिंग में परिवहन जांच दल के जे.पी. उइके एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा। वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी।

Related posts

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जन सामान्य में खासा उत्साह आज लगाये गये 1883 टीके

Reva India News

*प्रदेश महामंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ की बैठक ली*

Reva India News

*अभाविप सरस्वती विद्यालय की कार्यकारणी घोषित* 

Reva India News

Leave a Comment