Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व विद्यालय के उपकुलाधिपति का मनाया जन्मदिन

मण्डला। सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट के उपकुलाधिपति विरेश्वर सिंह का जन्मदिन सरदार पटैल कॉलेज बड़ी खैरी मंडला में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों के द्वारा उनका पुष्पमाला से स्वागत किया गया। श्री सिंह ने कहा कि जन्मदिन आते और जाते रहते हैं लेकिन इंसान की असली पहचान बुरे समय पर होती है। जब हम परेशान होते हैं या किसी मुसीबत में होते है तो हमे अपनो की खास जरूरत होती है और उस समय जो अपने साथ खड़ा रहता है वहीं सच्चा हितेषी कहलाता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन का यह अवसर हमेशा यादगार रहेगा यहां पर संचालक आशीष ज्योतिषी ने उनका तिलक बंदन करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया। तो वहीं पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने उन्हें शॉल श्रीफल से सम्मानित करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर फोटोग्राफर नीतेश पटैल, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल मोदी ने भी विरेश्वर सिंह का स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी आशीष ज्योतिषी, वाइस प्रिंसिपल-नम्रता चौरसिया, प्रतियोगिता प्रभारी-वैशाली लांजेवार, प्रवीण सिंगरहा, विवेक सिंह ठाकुर, विजयश्री ठाकुर, नेहा चंदेले, काजल जाटव, सपना बिसेन, नेहा ठाकरे, मुस्कान कांस्कार, बबलू कछवाहा, हेमंत पटैल, संदीप कछवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

10 फरवरी को होगा 8310 वृक्षों का रोपण

Reva India News

मिशन नेत्र ज्योति कार्यक्रम में वितरित की गई सोनपापड़ी एक्सपायरी नहीं थी – सीएमएचओ

Reva India News

8 अगस्त तक स्वीकार होंगे दावे आपत्ति

Reva India News

Leave a Comment