Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुखय समाचार मंडला 27 मई 2024

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 5 जून 2024 तक

पंजीयन केन्द्र निर्धारित

 

मंडला 27 मई 2024

रबी वर्ष 2024 में प्राईस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग, उड़द का पंजीयन जिले में 5 जून 2024 तक किया जाना है। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु जिले में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। पंजीयन केन्द्रों में लेम्पस मंडला मानादेई, लेम्पस मानेगांव, लेम्पस नारायणगंज, लेम्पस निवास, लेम्पस पिंडरई, लेम्पस बम्हनी बंजर, लेम्पस ककैया, लेम्पस पाठा, डिठौरी, लेम्पस चिरईडोंगरी रेलवे, चिरईडोंगरी, लेम्पस मोहगांव, विपणन पड़ाव वार्ड मंडला, विपणन नैनपुर, विपणन बिछिया मंडी, लेम्पस मुनू, लेम्पस मलारा, लेम्पस अंजनिया, लेम्पस घुघरी, लेम्पस घुटास, लेम्पस बीजाडांडी एवं लेम्पस मवई शामिल हैं।

 

 

 

 

खुले में मांस मछली बेचने वालों पर चालानी कार्यवाही

 

मंडला 27 मई 2024

मंडला के सुपर मार्केट मछली बाजार में खुले में मांस मछली विक्रय करने पर चालानी कार्यवाही की गई। नगरपालिका द्वारा 3 हजार रूपए के चालान काटे गए। साथ ही मांस मछली विक्रेताओं को समझाइश दी गई कि मांस मछली को खुले में काटकर विक्रय ना करें, ढक्कर रखें और समस्त व्यापारी लाइसेंस बनवाएं एवं नियमों का पालन करें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करें।

 

 

Related posts

विश्व मलेरिया दिवस की एडवाइजरी

Reva India News

सीईओ जनपद पंचायत घुघरी पर आवेदन का विलंब से निराकरण पर शास्ति अधिरोपित

Reva India News

अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में शिविर आज, कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment