Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है- श्री कुलस्ते 43 दिव्यांगजनों को 75 सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न

मंडला 21 जून 2024
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के 43 दिव्यांगजनों को 75 सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित किए गए। हितग्राहियों को संबोधित करते हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि दिव्यांगजनों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को शिक्षा तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। निषादराज भवन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भल्लावी, उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित दिव्यांगजन उपस्थित रहे।


सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि पीड़ित मानव की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उनमें भी विकलांगों की सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने कहा कि नगरीय एवं जनपद क्षेत्रों में सर्वे कर दिव्यांगजनों को चिहिन्त करते हुए प्रत्येक दिव्यांग को पात्रानुसार लाभ पहुंचना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार दिव्यांगजनों के हितों का ध्यान रखते हुए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। दिव्यांगजनों को शारीरिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प है। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा तथा जनपद अध्यक्ष संतोष सोनू भलावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग क्षमा सराफ ने शिविर के आयोजन से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एलिम्को द्वारा 11 अक्टूबर 2023 को जिला चिकित्सालय मण्डला में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को चिन्हित किया गया था उन्हें2 आज सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश गोतम एवं अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

पुलिस थाने में आरक्षक ने खुद को मारी गोली

Reva India News

यूएन वीमन और नोकिया ने प्रदेश शासन के साथ मेंटरिंग वूमेन, एम्पॉवरिंग फ्यूचर्स (MWEF) कार्यक्रम किया प्रारंभ प्रदेश के 12 जनजाति बहुल जिलों की महिलाओं को किया जायेगा प्रशिक्षित

Reva India News

नवीन घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 543 चिरईडोंगरी एवं नैनपुर बायपास के लिए लोक परामर्श कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment