Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027: जिले में स्व-गणना अभियान शुरू, नागरिकों से ऑनलाइन जानकारी भरने की अपील

मंडला, 28 अप्रैल 2026

जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान की शुरुआत करते हुए स्वयं ऑनलाइन गणना पत्रक भरकर नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक https://censusindia.gov.in के माध्यम से घर बैठे मात्र दो मिनट में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के अंतर्गत आसान प्रश्नों का उत्तर देकर फॉर्म भरा जा सकता है, जिससे 1 मई से 31 मई तक होने वाली घर-घर जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल एवं त्वरित हो सकेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही जानकारी समय पर भरकर जनगणना कार्य में सहयोग करें, ताकि शासन द्वारा बेहतर योजनाओं का निर्माण किया जा सके।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे को समर्पित की मंत्रि-परिषद की बैठक हर घर तिंरगा अभियान- सभी गाँव और वार्ड में 11 से 15 अगस्त तक संचालित होगी गतिविधियां

Reva India News

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

संवेदनशील पहल पहले समझाइश, फिर कार्रवाई कलेक्टर और एसपी खुद सड़क पर उतरे हेलमेट पहनने का दिया जीवनरक्षक संदेश

Reva India News

Leave a Comment