Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय दल द्वारा छापामार कार्यवाही अवैधानिक मत्स्य विक्रय, 135 किलोग्राम मछली जप्त

मंडला 15 जुलाई 2024

16 जून से 15 अगस्त 2024 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है, जिसमें मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि प्रतिबंधित हैं। बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन आदि की निगरानी एवं चैकिंग हेतु विभागीय दल गठित किया गया है। विभागीय अमले द्वारा मण्डला मुख्य बाजार, कारीकोन तिराहा, आमानाला बायपास में अवैधानिक मत्स्य विक्रय की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान मण्डला मुख्य बाजार से 40 कि०ग्रा० मछली, कारीकोन तिराहा से 15 कि०ग्रा० मछली, आमानाला बायपास से 80 कि०ग्रा० मछली जप्त की गई। इस तरह समस्त बाजारों से लगभग 135 कि०ग्रा० मछली जप्ती की कार्यवाही कर नीलामी कार्यवाही की गई। नीलामी से प्राप्त 4900 राशि रूपये शासन के मद में जमा की गई।

Related posts

सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों से अपील सावधानियों और सुरक्षा मापदंडों का पूर्णतः पालन करें

Reva India News

टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के अंतर्गत शहरी आशा कार्यकर्ताओं हेतु संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment