Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’खुशियों की दास्तां’ संतकुमार के खेत में पैडी ट्रांसप्लांटर विधि की रोपाई का अवलोकन किया गया पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से 300 एकड़ रकबे की रोपाई की गई है

मंडला 18 जुलाई 2024

मंडला जिले के किसान धान रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर विधि को अपना कर उन्नत पद्धति से खेती कर रहे हैं। इससे किसानों के उत्पादन में 15 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। मंडला जिले के ग्राम कोटासांगवा का किसान संतकुमार उइके पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से खेत में धान की रोपाई कर रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी सहायक कृषि यंत्री प्रियंका मेश्राम, उपयंत्री भावना मरावी, गजेन्द्र, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, अजित धुर्वे ने कृषक संतकुमार उइके द्वारा पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से खेती करने का अवलोकन किया। कृषक संतकुमार उइके ने बताया कि इसके पूर्व वह परंपरागत पद्धति से खेती करता था, परंपरागत पद्धति खेती करने में कम उत्पादन होता था और लागत भी अधिक लगती थी। उसने बताया कि एक दिन वह कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से खेती करने के बारे में जानकारी ली, जिससे वह इस विधि को अपनाकर अपने खेतों में फसलों की पैदावार बढ़ा सके। उसे इस विधि से खेती करने पर 15 प्रतिशत फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। संतकुमार उइके इस विधि से खेती करके बहुत प्रसन्न है। पैडी ट्रांसप्लांटर विधि के संबंध में वह लगातार कृषि विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन ले रहा है।

सहायक कृषि यंत्री मंडला प्रियंका मेश्राम ने बताया कि पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई में 70 से 80 प्रतिशत लागत में कमी आ जाती है। इसमें समय की भी बचत होती है। पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से रोपाई करने पर एक घंटे में एक लीटर पेट्रोल की खपत होती है। मशीन द्वारा दो घंटे में एक एकड़ में रोपाई और उत्पादन क्षमता 15 से 20 प्रतिशत बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि मशीन की कीमत लगभग 2.87 लाख रूपये है उक्त मशीन कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 1.5 लाख रूपये का अनुदान उपलब्ध है। कृषकों द्वारा उक्त मशीन के प्रदर्शन को सराहा गया। जिले में लगभग अब तक 300 एकड़ रकबे में पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान की रोपाई की जा चुकी है।

Related posts

अपने पुत्र के हत्यारे पिता को अजीवन कारावास के दण्ड से दंडित किया गया।

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Reva India News

किसानों के लिए आत्मा योजनांतर्गत सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरूस्कार

Reva India News

Leave a Comment