Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लम्बित प्रकरणों के निराकरण के लिए 31 अगस्त तक चलेगा राजस्व महा अभियान 2.0

मंडला 18 जुलाई 2024

किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महा अभियान-2.0 संचालित किया जा रहा है। किसानों और आमजन की सहुलियत के लिये पटवारी और मैदानी अमला मुख्यालय पर रहकर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अभियान अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी किया जायेगा। राजस्व महा अभियान में संभागायुक्त, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्यवाही की मॉनीटरिंग करेंगे।

राजस्व महा अभियान में अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 30 दिन में, विवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 150 दिन में किया जायेगा। बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा 90 दिन है और सीमांकन प्रकरणों को 45 दिन में निराकृत किया जाएगा। इसके साथ ही नक्शे में तरमीम का कार्य सतत् जारी रहेगा। राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान 2.0 में 30 जून 2024 की स्थिति में लंबित नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरूस्ती और सीमांकन के प्रकरणों में निराकरण का लक्ष्य रखा गया है।

 

अभियान में होगा डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण

 

राजस्व महा अभियान में एक अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक फसलों का डिजिटल (क्रॉप) सर्वेक्षण किया जायेगा। किसानों के खेत पर जाकर फसल का फोटो सहित जानकारी अद्यतन करने के लिये युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 25 जुलाई तक प्रशिक्षित किया जायेगा। राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में निःशुल्क समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्यवाही पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

Related posts

पेयजल की संभावित समस्या को ध्यान में रखकर सभी तैयारियाँ समयपूर्व पूर्ण करें – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के संबंध में जागरूकता अभियान/कार्यशाला संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 अगस्त 2023

Reva India News

Leave a Comment