Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

मंडला 21 जुलाई 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत लिंगामाल में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाकर इस अभियान में सभी नागरिक, विभागें, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाओ के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान के तहत सभी प्रदेश वासियों को एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसकी सुरक्षा करने की अपील की है।

जिससे पूरे प्रदेश को हरा-भरा कर प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा करें, जिससे वह पेड़ बड़ा होकर फल दे सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, डॉ. देवेन्द्र मरकाम, श्रीमती नरबदिया मरकाम सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

घुघरी जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को रजा फाऊंडेशन मंडला में  

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment