Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 मार्च 2023

ग्रीष्मकालीन में दलहन का रकवा बढ़ाने के उद्देश्य से मूंग के बीज का वितरण

 

मण्डला 20 मार्च 2023

कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के वरिष्ट वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के. व्ही. साहरे के मार्गदर्शन में केन्द्र डॉ. आर. पी. अहिरवार ने आदिवासी उपपरियोजना (टी.एस.पी.) अंतर्गत जायद में दलहन का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से मूंग की एम. एच. 421 किस्म का बीज एवं जैव उर्वरकों जैसे राइजोबियम, पी.एस.बी. एवं जैव कारक ट्राईकोडर्मा एवं स्यूडोमोनास का वितरण ग्राम पटपर सिंगारपुर एवं छपरी तहसील मण्डला जिला मण्डला के कृषकों को कृषक प्रशिक्षण में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. अहिरवार ने बताया कि मूंग की एम.एच. 421 किस्म हरियाणा विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2014 में अधिसूचित कर दिया गया था। यह किस्म बीज रोग प्रतिरोधक सहनशील और उत्पादन देने की दृष्टि से काफी अच्छी किस्म मानी जाती है, पीला मोजेक रोग मुक्त किस्म है इसका उत्पादन 8-10 क्विंटल प्रति एकड़ लिया जा सकता है। यह किस्म 60-65 दिन में पककर तैयार हो जाती है बड़ी बात यह है कि गर्मियों में तैयार होने वाली इस किस्म की फलिया फटने व तिड़कने की समस्या भी कम पायी गई है। बीज बुवाई से पूर्व बीज उपचार अवश्य करें इस हेतु राइजोबियम कल्चर की 10 ग्राम मात्रा प्रति किलोंग्राम बीज की दर से उपचारित करंे। राइजोबियम से बीज उपचार करने से वायुमंडल में उपलब्ध नत्रजन पौधों को उपलब्ध कराती है इसी तरह से पी.एस.बी. कल्चर की 10 ग्राम प्रति कि.ग्राम बीज की दर से उपचार करे यह मृदा में उपस्थित फास्फोरस पौधों को उपलब्ध करता है साथ ही फसल सुरक्षा हेतु जैवकारक ट्राईकोडर्मा एवं स्यूडोमोनास की 10-10 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करे ताकि फसल को कवक एवं जीवाणु जनित रोगो से बचाया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान करके देखो, देखकर सीखों के सिद्धांत पर कृषकों को बीज उपचार करके दिखाया गया साथ ही कृषकों को प्राकृतिक खेती पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बीजामृत, जीवामृत, अच्छादन, व्हापसा तथा फसल सुरक्षा हेतु नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, एवं दसपर्णी अर्क दवा घर पर कैसे तैयार कर सकते है और इसके क्या फायदे है इस पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। केन्द्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रणय भारती एवं कार्यक्रम सहायक केतकी धूमकेती ने अपने अपने विषय पर कृषकों को जानकारी दी कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.आर.एल.एम. से ब्लाक समन्वयक कु. संगीता अग्रवाल ने समूह की कृषक दीदियों को कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

विद्युत संबंधी शिकायतों की सुनवाई आज

 

मण्डला 20 मार्च 2023

म.प्र. शासन ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार मण्डला वृत्त में जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। फोरम की बैठक, सुनवाई 21 मार्च 2023 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे वृत्त कार्यालय मण्डला में आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपनी बिल सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा सकेंगे। बैठक, सुनवाई में ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित कार्यालय से न हुआ हो और वे असंतुष्ठ हों तो सुनवाई में अपनी समस्या रखने हेतु लिखित आवेदन के साथ एक पुराना बिल संलग्न कर उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना

विशेष पिछड़ी जनजाति को दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम

 

मण्डला 20 मार्च 2023

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़े जनजाति (बैगा) हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं कुपोषण से मुक्ति पाने हेतु जिले के 116 बैगा परिवारों को दो-दो दूधारू पशु (गाय/भैंस बछड़े सहित) उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

योजना का उद्देश्य

 

दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना, पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता में वृद्धि, रोजगार के अवसर प्रदाय करना तथा कुपोषण दूर करना, उच्च उत्पादक क्षमता के दुधारू पशुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

 

कार्यक्रम विवरण

 

दुधारू पशुओं में वर्णित दुधारू देशी नस्ल की दो-दो गाय, भैंस जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) हितग्राहियों को प्रदाय किया जाएगा। योजना 90 प्रतिशत अनुदान एवं 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान पर संचालित हैं। क्रय किये गये समस्त पशुओं का बीमा कराया जाएगा। एम.पी.सी.डी.एफ के मिल्क रूट पर प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। पशुपालकों को डेयरी से संबंधित प्रशिक्षण पशु प्रदाय के पूर्व दिया जायेगा।

 

योजना की इकाई लागत

 

दुधारू गाय पालन- इकाई की कुल लागत 189250, 90 प्रतिशत अनुदान 170325, 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान 18925, दुधारू भैंस पालन- इकाई की कुल लागत 243000, 90 प्रतिशत अनुदान 218700, 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान 24300 जिले के बैगा हितग्राही मिल्क रूट के आधार पर निकटतम पशु चिकित्सा संस्था में जाकर आवेदन एवं अंशदान राशि जमा कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण के लिये पंजीयन

 

मण्डला 20 मार्च 2023

परियोजना संचालक आत्मा किसान कल्याण ने बताया कि जिले में प्राकृतिक कृषि प्रोत्साहन एवं प्रशिक्षण के लिये 100 ग्रामों का चयन कर प्राकृतिक खेती प्रारंभ की जाएगी। प्राकृतिक कृषि एक सामूहिक प्रयास है, जिसमें पौधों के स्वास्थ्य पर नहीं, बल्कि भूमि के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। शासन की मंशानुसार म.प्र. में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक कृषि करने वाले इच्छुक कृषक अपना पंजीयन विभागीय वेब पोर्टल http://nf.mpkrishi.org/User_Mgmt/Frm_Signaspx पर नए किसान पंजीयन टैब पर क्लिक कर पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाईन पंजीयन कराने में यदि कोई तकनीकि समस्या होने पर विकासखण्ड स्तरीय कार्यालय, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकृत कृषकों को विभाग द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पंजीयन के लिए किसान का पूरा नाम, ग्राम, विकासखण्ड, मोबाईल नंबर, आधार नंबर, पिन कोड, जिस भूमि पर प्राकृतिक खेती करना है का, खसरा नंबर, प्राकृतिक खेती के लिए रकबा, गायों की संख्या, प्राकृतिक खेती के लिए मौसम (खरीफ/रबी) फसल का नाम व किस्म, इत्यादि सामान्य जानकारी पोर्टल पर फीड करने की आवश्यकता होगी। सभी किसानों से अपील की गई है कि प्राकृतिक कृषि में रूचि रखने वाले अधिकाधिक किसान वेब पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

फोन पर बताएं पेयजल संबंधी समस्या

 

मण्डला 20 मार्च 2023

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। कंट्रोल रूम में हेंडपंप तथा नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जानकारी के अनुसार उपयंत्री सुमनरानी मरावी मोबाईल नंबर 9424976401 को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम कार्य दिवसों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त कर्मचारी जिले के किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की पंजी संधारित करते हुए निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित सहायक यंत्री को सूचित करेंगे।

 

 

25 मार्च तक आवंटन एवं सभी प्रकार के देयक प्रस्तुत करने के निर्देश

 

मण्डला 20 मार्च 2023

       समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को आंबटन एवं सभी प्रकार के देयक 25 मार्च 2023 तक कोषालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा मार्च 2023 के अंतिम कार्य दिवसों में 25 मार्च 2023 तक आंबटन एवं सभी प्रकार के देयक कोषालय में स्वीकार करने के निर्देश दिये गये हैं। वित्त विभाग की विशेष अनुमति प्राप्त देयक ही 29 मार्च तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे। 

Related posts

सुरक्षित आवागमन हेतु सड़कों के गड्ढे में भराव और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करें छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने पर वार्डनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिले से मजदूरों का पलायन कराने वाले व्यक्तियों/एजेंटों का डाटाबेस तैयार रखें नर्मदा नदी के घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

निवास में 29 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment