Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का मंडला प्रवास 24 एवं 25 जुलाई को

मंडला 22 जुलाई 2024

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य 24 एवं 25 जुलाई 2024 को मंडला जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री आर्य 24 जुलाई को कालपी में वनाधिकार पट्टा के हितग्राहियों एवं वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों से चर्चा करेंगे तथा विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेंगे। साथ ही वे मंडला सर्किटहाउस में जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष 25 जुलाई को जनजाति समुदाय के संगठनों से चर्चा करेंगे तथा जिला अधिकारियों की बैठक में शासन की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत श्री आर्य डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण के लिए चलाएं विशेष अभियान – हर्षिका सिंह समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 10 अपै्रल को

Reva India News

मण्डला गॉट टैलेंट के ऑडिशन सम्पन्न सिंगिंग में 26 व डांसिंग में 15 प्रतिभागी अगले राउंड के लिए चयनित

Reva India News

Leave a Comment