Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणना पत्रक डिजिटाइजेशन में तेजी, देर रात्रि तक जारी रहा कार्य

मंडला, 20 नवंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कार्य गति पकड़ चुका है। बीएलओ द्वारा घर-घर संपर्क के बाद प्राप्त गणना प्रपत्रों का फॉर्म फीडिंग प्रक्रिया बुधवार देर रात तक मंडला डिजिटाइजेशन केंद्र में जारी रही।

टीम निर्धारित समय-सीमा में सभी फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा ने संबंधित बीएलओ को डेटा की शुद्धता, त्वरित फीडिंग एवं वास्तविक समय मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। देर रात्रि तक चले इस कार्य के दौरान सभी बीएलओ सक्रिय रूप से लगे रहे, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ रहा है।

Related posts

सागौन तस्करी के पांच आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर मण्डला में किया गया

Reva India News

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment