Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी जिले में हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान बनाए-डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वी.सी. के माध्यम से किया जिलों से संवाद

मंडला 7 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देशित किया कि 11 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। तिरंगा अभियान के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के हर सम्भव प्रयास किए जाए। तिरंगा यात्राएं, रैली निकाली जाए। शहीद स्मारकों पर ध्वजारोहण कर तिरंगा ध्वज यात्राएं आयोजित की जाए। हर घर तिरंगा अभियान को सभी जिले जनअभियान के रूप में सफल बनाए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा जनपद तथा नगरीय निकायों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देशित किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में तिरंगा ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को प्रेरित कर हर एक घर पर तिरंगा ध्वज फहराएं। इस अभियान में विद्यार्थियों का भी सहयोग प्राप्त करें एवं स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन उत्सव एवं 10 अगस्त को श्योपुर जिले से लाड़ली बहनों को 1250 रूपये अंतरित करने एवं रक्षाबंधन पर विशेष उपहार की 250 रूपये की राशि अंतरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

*जुएं की सूचना पर मण्डला पुलिस की कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस नें 14 जुआरियों से 01 लाख 52 हजार, 11 बाईक एवं 11 मोबाईल सहित लगभग 09 लाख का मसरुखा जप्‍त*

Reva India News

परिवार की मुसीबत में सहारा बनी संबल योजना- जमुना बाई

Reva India News

33 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment