Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया

मंडला 10 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 11 अगस्त को बम्हनी बंजर में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव लाड़ली बहनों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकचेला ने हेलीपेड तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी बंजर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने देशभक्ति गीत, रक्षाबंधन, लोकनृत्य, लोकगीत की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में की जा रही तैयारियां, मंचीय व्यवस्था, मीडिया कक्ष, सुरक्षा के प्रबंध, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं टेंट व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इसी प्रकार से कार्यक्रम स्थल के पार्किंग व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बम्हनी मीना हरदहा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह एवं ऋषभ जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति पर जागरूकता

Reva India News

लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए हो रही वरदान साबित दुर्गेशनी गोटिया ने मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद

Reva India News

रन फॉर कान्हा मैराथन में धावकों ने दिखाया उत्साह मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते रहे मौजूद

Reva India News

Leave a Comment