Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फुटबॉल मैच में दिखा जबरदस्त उत्साह विदेशो से आए खिलाड़ी टूर्नामेंट में ले रहे हिस्सा

मंडला ग्राम पंचायत मुगदरा एवं मां खेरमाई नवयुवक समिति मुगदरा के तत्वाधान में ग्राम मुगदरा में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुर बलदेव सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता के छठवें दिन पहला मैच पुलिस लाइन मंडला एवं मां खेरमाई नवयुवक समिति मुगदरा के बीच खेला गया जिसमें पुलिस लाइन मंडला ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। रविवार का दूसरा मुकाबला जयपुर राजस्थान एवं नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब मंडला के बीच खेला गया। जयपुर राजस्थान की टीम से दो सदस्य जिम्बाब्वे देश के है जो यहां हो रहे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे है।

जयपुर राजस्थान एवं नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब मंडला के शानदार मुकाबले में 2-1 से जयपुर राजस्थान की टीम ने जीत दर्ज की।

मैच के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच कमला उइके, उप सरपंच जगदेव सिंह ठाकुर, मनमोहन ठाकुर, मिहीलाल ठाकुर, महेंद्रनाथ ठाकुर, संत शिरोमणी ठाकुर, राजेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, गणपत ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अन्य मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 23 मई 2024

Reva India News

खुद पर विश्वास करें, लक्ष्य बनाकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें – कलेक्टर हर्षिका सिंह कैरियर गाईडेंस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए सफलता के टिप्स

Reva India News

देश में गंभीर कुपोषितों का एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम लागू जिले में 31 जुलाई से संचालित है ’’सेमफ्री मंडला अभियान’’ अब तक 521 बच्चे लिए गए गोद, 172 हुए स्वस्थ

Reva India News

Leave a Comment