Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वामी सीताराम दास महाराज की 55वीं पुण्यतिथि आज

                                मण्डला। हनुमान घाट आश्रम में आज ख्याति प्राप्त नर्मदा भक्त एवं हनुमान जी के उपासक योगी स्वामी सीताराम दास जी महाराज की 55वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है इसी कड़ी में कल स्वामी सीताराम दास जी महाराज की अष्ट धातु की प्रतिमा का अभिषेक किया गया एवं आज प्रात: 8:00 बजे से सुण्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जायेगा सुण्दरकाण्ड पाठ के समापन के पश्चात नागपुर से आये स्वामी जी के भक्तों के द्वारा गोपाल काला कार्यक्रम का आयोजन होगा इस आयोजन के तहत मटकी फोड़ जैसा आयोजन होता है जिसे नागपुर के स्वामी जी के अनुयायी द्वारा ही संपन्न कराया जायेगा इस कार्यक्रम के पश्चात हनुमान जी की आरती, स्वामी जी की आरती एवं भोले नाथ की आरती की जायेगी तत्पश्चात भोग आरती होगी और फिर भण्डार आरती के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया है। हनुमान घाट आश्रम के ट्रस्ट समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होने एवं धर्मलाभ उठाने की अपील की गई है।

Related posts

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

Reva India News

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जमकर दिखाया उत्साह जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ का आयोजन

Reva India News

*ब्लड डोनेट कैंप लगाकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल का जन्मदिन*

Reva India News

Leave a Comment