Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर जबलपुर संभाग 28 अगस्त को विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे

मंडला 27 अगस्त 2024

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा 28 अगस्त दिन बुधवार को शायंकाल 5 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। उपायुक्त राजस्व जबलपुर संभाग ने बताया कि समीक्षा के दौरान राजस्व अभियान 0.2, राजस्व न्यायालयों के प्रकरण तथा राज्य सेवा के अधिकारियों की शासन स्तर पर लंबित शिकायतें और विभागीय जांच की स्थिति (पोर्टल पर प्रविष्टि), लोकायुक्त आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण, आरबीसी 6-4 के प्रकरण, फर्टीलाइजर के भंडारण की स्थिति और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी अभियान (पी.एम. जनमन योजना) की समीक्षा होगी। इसी प्रकार से एससी, एसटी, ओबीसी छात्रवृति वितरण, अवैध उत्खन्न के संबंध में परिवहन, अवैध भंडारण, राजस्व लक्ष्य कितना है और राजस्व लक्ष्य से कितने की प्राप्ति की गई, कृषि अवसंरचना निधि योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 हेतु आवंटित लक्ष्यपूर्ति, श्रीराम वनगमन पथ और आवारा पशुओं को राजमार्ग से हटाये जाने के लिए की गई कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की जाएगी। उपायुक्त राजस्व जबलपुर ने उपरोक्त एजेण्डा अनुसार बिन्दुवार जानकारी कार्यालय कमिश्नर जबलपुर संभाग जबलपुर की ई-मेल आई.डी. ब्वउउरंइंसचनत/उचण्हवअण्पद पर भेजने को कहा है।

Related posts

बाल कल्याण समिति द्वारा बालगृह का किया गया निरीक्षण बच्चों के दस्तावेज के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली  

Reva India News

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

Reva India News

आंगनवाड़ी केन्द्र कोंड्रा में बच्चों की हेयर कटिंग

Reva India News

Leave a Comment