Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं से की चर्चा

मंडला 31 अगस्त 2024

घुटास के भ्रमण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास घुटास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में संचालित गतिविधियों तथा छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बालिकाओं से चर्चा करते हुए उन्हें अध्ययन पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभी से अपना लक्ष्य तय करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें। श्री मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को मेन्यू के आधार पर भोजन प्रदान करें। खेल सामग्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। छात्रावासों के लायब्रेरी में पर्याप्त मात्रा में किताबों की उपलब्धता हो। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम हुनेन्द्र घोरमारे, एसी ट्राईबल लालशाह जगेत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एसडीएम ने खाद गोदाम का निरीक्षण करते हुए लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

बिछिया में राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया मेधावी विद्यार्थियों से संवाद

Reva India News

Leave a Comment