Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*पिंडरई की पावन धरा पर गूंजेगी श्रीमद्भागवत की अलौकिक वाणी: 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल से मिले पिंडरई के प्रतिनिधि, श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का दिया आमंत्रण

मध्यप्रदेश शासन के यशस्वी पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के सानिध्य में गोटेगांव श्रीधाम मै आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन और आध्यात्मिक अवसर पर पिंडरई क्षेत्र से पहुंचे गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सर्वधर्म स्थाई प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस दौरान धर्मप्रेमियों ने कथा का रसपान करने के साथ-साथ संत शिरोमणि पूज्य गुरुदेव श्री विपिन बिहारी जी महाराज के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर उनका अलौकिक आशीर्वाद प्राप्त किया।

माननीय मंत्री और पूज्य गुरुदेव को सौंपा भव्य आमंत्रण

इस धार्मिक समागम के दौरान ग्राम पंचायत पिंडरई के लोकप्रिय उपसरपंच श्री जितेंद्र सिंह राजपूत एवं सर्वधर्म स्थाई प्रबंधन समिति पिंडरई के प्रमुख सदस्यों ने माननीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी और पूज्य गुरुदेव श्री विपिन बिहारी जी महाराज से आत्मीय भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 12 नवंबर से 18 नवंबर तक पिंडरई की पावन धरा पर आयोजित होने जा रही दिव्य एवं भव्य श्रीमद्भागवत कथा के लिए माननीय मंत्री जी एवं पूज्य गुरुदेव को सादर व ससम्मान आमंत्रित किया। माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पिंडरईवासियों के इस आत्मीय आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी 12 से 18 नवंबर के बीच आयोजित होने वाली इस कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का पूर्ण आश्वासन दिया है। मंत्री जी के इस आश्वासन से पिंडरई क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है।

पंचायतों के अथक विकास और प्रगति को लेकर हुई अहम चर्चा

इस पावन भेंट के दौरान केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा हुई। उपसरपंच श्री जितेंद्र सिंह राजपूत ने माननीय मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ ग्राम पंचायतों के अथक विकास, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और ग्रामीण अंचल को सुदृढ़ बनाने को लेकर एक अहम चर्चा की। मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पिंडरई क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भक्तिमय माहौल से सराबोर हुआ क्षेत्र

प्रभु श्री कृष्ण की असीम कृपा और आशीर्वाद से पिंडरई की पवित्र भूमि पर होने जा रहे इस महाआयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है। सर्वधर्म स्थाई प्रबंधन समिति पिंडरई के सदस्यों ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और माताओं-बहनों से अपील की है कि वे 12 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस श्रीमद्भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें और धर्मलाभ उठाएं।

Related posts

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायणगंज को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 96.43 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

88 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

स्व-सहायता समूह में जुड़ने से बदली सवनी बाई की तकदीर अब दूसरों को दे रही हैं स्वावलंबन का प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment