Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल भवन का जायजा  

मंडला 31 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने घुटास में बन रहे सीएम राईज स्कूल भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता पर नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ईंट के लॉट को वापस करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले ईंट का उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्टॉफ रूम तथा शौचालय आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम हुनेन्द्र घोरमारे, एसी ट्राईबल लालशाह जगेत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक उत्पीड़न से जुड़े कानून एवं लिंग संवेदनशीलता पर सेमिनार

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 मार्च 2023

Reva India News

सभी बीएमओ प्रति शुक्रवार एवं मंगलवार एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने मातृ तथा शिशु मृत्यु दर की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment