मण्डला 3 सितंबर 2024
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शिकायतों का मौके पर ही निराकरण होने से आवेदक खुशी जाहिर कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल सहायता भी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिले के ग्राम माधोपुर निवासी पार्वती यादव ने जीवनयापन हेतु कलेक्टर को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवेदक को 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। पार्वती यादव ने जिला प्रशासन की इस संवेदनशील सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।
