Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन साईबर अपराधों की दी जानकारी  

मंडला 3 जुलाई 2025

गुरूवार को ग्राम पंचायत डोंगरमंडला तहसील घुघरी के भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी महिला बाल विकास के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा साइबर सुरक्षा के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताये गये। विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहें। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में खराबी आने पर, विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने रिपेयर कराएं। वैवाहिक धोखाधड़ी से सावधान रहें। मेट्रीमोनियल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर लें। ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई-वॉलेट्स/नेटबैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहें। इसके अलावा साइबर क्राइम के अलग-अलग प्रकार, उनसे निपटने के तरीके, साइबर सिक्योरिटी से जुड़े आर्थिक अपराधों के लिये हेल्पलाइन नंबर 1930, साथ ही उपस्थित व्यावसायिक महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ साइबर अपराध से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया। अपने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को साइबर सुरक्षा की जानकारी अधिक से अधिक फैलाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यशाला में घुघरी परियोजना से पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक समय सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने हर घर जल के लिए जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

Reva India News

81 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने मानिकसरा में सार्वजनिक कूप निर्माण का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment