Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “सेल्फ मैनेजमेंट थ्रू सेल्फ इवेलुएशन” पुस्तक का किया विमोचन

मंडला 12 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुस्तक “सेल्फ मैनेजमेंट थ्रू सेल्फ इवेलुएशन” का समत्व भवन में विमोचन किया। डॉ. विक्रांत सिंह तोमर की “आत्मबोध” पर केंद्रित इस पुस्तक का आमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने लिखा है। डॉ. भागवत ने पुस्तक को नई पीढ़ी के युवाओं के स्व-मूल्यांकन के लिए उपयोगी साधन निरूपित किया है।

भारतीय आध्यात्मिक अवधारणाओं पर अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक के 7 अध्याय हैं। प्रश्नावली के स्वरूप में यह पुस्तक त्रिगुण अर्थात्सत्वगुण, रजोगुण व तमोगुण तथा कर्ताभाव के आधार पर स्वयं के व्यक्तित्व को जानने, स्थितप्रज्ञ की अवधारणा के आधार पर अपने मस्तिष्क और विचारों के परीक्षण तथा विक्षेप-पंचक्लेश विकार के आधार पर स्वयं के संघर्षों से अवगत होने का अवसर प्रदान करती है। इसी प्रकार आध्यात्मिक अभ्यास, अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिगृह, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर परिधान पर केन्द्रित अध्यायों में भी सरल व रूचिकर तरीके से प्रस्तुत प्रश्नों के माध्यम से स्व से अवगत होने का मौका यह पुस्तक देती है। साथ ही यह पुस्तक कर्म व ज्ञान योग तथा भक्ति के माध्यम से स्वयं के उत्थान और कुंडलिनी द्वारा अपनी क्षमताओं के परीक्षण का भी अवसर प्रदान करती है। पुस्तक प्रभात प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है। पुस्तक के विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लेखक डॉ. तोमर ने अंगवस्त्रम भेंट कर अभिवादन किया।

Related posts

मंडला में रोजगार का ऐतिहासिक मेला 3500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका 45 कंपनियाँ करेंगी सीधी भर्ती कलेक्टर के संकल्प से युद्धस्तर पर तैयारियाँ तेज मॉक इंटरव्यू से निखर रही युवा प्रतिभा

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन, नगर पालिका अध्यक्ष ने बताए सफलता के सूत्र

Reva India News

Leave a Comment