Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खरीफ विपणन हेतु पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा कृषक खरीफ विपणन हेतु अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं

मंडला 13 सितंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु किसानों को पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। कृषकों के लिए निःशुल्क किसान पंजीयन कराने हेतु सहकारी संस्थाओं के माध्यम से मुनू, दानीटोला, रामनगर, खलौड़ी, स्टेट बैंक के सामने मण्डला, सेमरखापा, चिरईडोंगरी रोड, नारायणगंज, निवास, लेम्पस नैनपुर, रैवाड़ा, जामगांव, चीचगांव, पिण्डरई, खिरखिरी, बम्हनीबंजर-1, बम्हनीबंजर-2, चिरईडोंगरी रेल्वे, डिठौरी, लेम्पस बिछिया, अंजनिया, ककैया, सिलगी, मोहगांव, विपणन मण्डला, जहरमऊ, विपणन नैनपुर, विपणन बिछिया, औरई, बकौरी, टाटरी, लिंगापौड़ी, मलारा-1, मलारा-2, सिझौरा, घुटास, घुघरी, बीजाडांडी, चाबी दाढ़ीभानपुर, केहरपुर, पदमी, मवई, हिरदेनगर, घुघरा, बबलिया, सिंगारपुर में पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी कृषकों का पंजीयन केवल सहकारी/विपणन में ही होगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि निर्धारित 19 सितम्बर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 तक भूमि संबंधी दस्तावेज, किसान का आधार नम्बर, समग्र सदस्य आई.डी., मोबाईल नंबर एवं बैंक पासबुक (फिनो, एयरटेल, पेटीएम बैंक खाता मान्य नहीं होगा) को लेकर सहकारी केन्द्रों एवं अधिकृत कॉमन सर्विस सेन्टर एवं एम.पी. ऑनलाईन में प्रति पंजीयन 50 रूपए शुल्क एवं किसान ऐप के माध्यम से धान का पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध है। किसानों को पंजीयन में किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला कन्ट्रोल रूम में श्री रितुराज भवेदी सहकरिता निरीक्षक मोबाईल नंबर 8959296771 एवं श्रीमती प्रार्थना गजभिये उप अंकेक्षक के मोबाईल नंबर 6261963761 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिले के सभी ग्रामों में हुआ क्लोरिनेशन कार्य

Reva India News

नगरपालिका के टाऊनहॉल में आयोजित हुआ सजीव लोकार्पण कार्यक्रम  

Reva India News

युवा शक्ति समिति मुनू के द्वार मनाया गया कजलिया का त्योहार

Reva India News

Leave a Comment