Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, 55 में से 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, कार्रवाई के निर्देश

मंडला, 24 मार्च 2026

प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई शाखाओं में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान राहत शाखा, वित्त शाखा, नजूल एवं भू-अभिलेख शाखा, कोषालय, खाद्य विभाग, खनिज विभाग तथा पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का मिलान करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कुल 55 कर्मचारियों में से 28 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे, जिसे उन्होंने गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बताया।

इस पर अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पुनः न हो, इसके लिए उपस्थिति पंजी का नियमित संधारण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

Related posts

वोटर आईडी नहीं होने पर पहचान के रूप में उपयोग में आएंगे ये दस्तावेज

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ  

Reva India News

थाना बिछिया एवं मोतीनाला में रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण व चयन शिविर आयोजित, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

Reva India News

Leave a Comment