Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खादी उत्सव का आयोजन 27 सितंबर से होगा इच्छुक संस्था व हितग्राही दुकान आवंटन हेतु आवेदन 23 सितंबर तक प्रस्तुत करें

मंडला 13 सितंबर 2024

प्रबंधक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत मंडला ने जानकारी दी है कि भोपाल हाट में 27 सितंबर 2024 से 8 अक्टूबर 2024 तक खादी उत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में खादी तथा ग्रामोद्योग से जुडे़ पंजीकृत इकाईयों को अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार तथा विक्रय हेतु आमंत्रित किया जाता है। विद्युत, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था हेतु खादी संस्थाओं एवं खादी कपडे़ का व्यवसाय करने संस्था/पंजीकृत इकाईयों के लिए प्रति दुकान राशि 10 हजार रूपए तथा ग्रामोद्योग इकाईयों के लिए प्रति दुकान राशि 8 हजार रूपए किराया निर्धारित है। यह राशि खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम एमपी नगर भोपाल के बैक खाता क्रमांक 36184180371 भारतीय स्टेट बैंक शाखा उदयांचल भवन भोपाल आईएफएससी- एसबीआईएन0007932 में जमा कराया जा सकता है तथा जमा राशि का विवरण आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। इच्छुक संस्था/हितग्राही दुकान आवंटन हेतु 23 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते हैं।

Related posts

तीन दिवसीय जोन स्तरीय क्रीड़ा एवं साहित्य प्रतियोगिता का शुभारंभ डाईट मंडला में किया जा रहा है आयोजन

Reva India News

लाईजिनिंग अधिकारी नियुक्त

Reva India News

महिलाएं अपने हक और अधिकारों को पहचानें – मंत्री श्रीमती उइके साहस जेंडर जस्टिस लैब: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम जेंडर आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएं – श्री संजय कुशराम

Reva India News

Leave a Comment