Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें – कलेक्टर जिला उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मंडला 19 सितंबर 2024

जिला उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि एक दिसंबर से शुरू होने वाले उपार्जन के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। उपार्जन का गहन पर्यवेक्षण करें तथा गुणवत्तापूर्ण फसल ही खरीदें। उपार्जन से पूर्व नापतौल कांटा का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उपार्जन के पश्चात आगामी एक सप्ताह में किसानों को भुगतान करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के पंजीयन और सत्यापन की स्थिति को बेहतर बनाएं। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकान निर्धारित समयावधि में खोलते हुए शतप्रतिशत हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों मंे पलायन करने वाले मजदूरों को चिन्हित करते हुए उनका पंजीयन करें, जिससे वहां पर मजदूर खाद्यान्न प्राप्त कर सकें। बैठक में मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार, मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना, पीडीएस, एमडीएम, भंडारण, धान मिलिंग की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

जनसुनवाई में प्राप्त हुए 42 आवेदन

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित  

Reva India News

एमपी हाउसिंग को भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति/दावा 15 दिवस के भीतर आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment