Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले के सभी हेंडपंपों का क्लोरीनेशन करें – कलेक्टर श्री मिश्रा जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला 20 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन करते हुए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समय सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, सरपंच सचिव तथा स्थानीयजनों की उपस्थिति में टेस्टिंग का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, ईईपीएचई मनोज भास्कर, जीएम जल निगम हेमंत जिंदवानी सहित संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 76 से 100 प्रतिशत कवरेज वाले ग्रामों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि 80 प्रतिशत से कम प्रति देने वाले ठेकेदारों को ब्लेकलिस्ट करें। जिले के सभी हेंडपंपों का क्लोरीनेशन करें । साथ ही हेंडपंपों में स्टीकर लगाकर क्लोरीनेशन की तारीख अंकित करें। कलेक्टर ने कहा कि कम वोल्टेज वाले क्षेत्रों के लिए एमपीईबी से समन्वय बनाकर वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करें। बैठक में नलजल योजनाओं की स्वीकृति, रोड रेस्टोरेशन, पुनरीक्षित योजनाओं की डी.पी.आर. तैयार किए जाने की प्रगति, हर घर जल ग्राम, हस्तांतरित योजनाएं, वर्षाकाल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु की गई कार्यवाहियों, सी.एम. हेल्पलाईन तथा जिले में संचालित जल जीवन मिशन अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सांसद श्री कुलस्ते ने किया वृक्षारोपण

Reva India News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

नमामि नर्मदा सेवा अभियान आज से आज प्रातः 7:30 बजे से रपटा घाट में किया जाएगा श्रमदान

Reva India News

Leave a Comment