Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं सीईओ ने किया ठरका में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण

मंडला 21 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने ठरका में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले हर व्यक्ति का इलाज करते हुए आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। कलेक्टर ने ग्रामीणजनांे से चर्चा करते हुए सिकलसेल एनीमिया, कुपोषित बच्चों की जांच सहित 12 तरह की जांचों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही शिविर में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपने आस पड़ोस एवं जान पहचान वाले व्यक्तियों को शिविर में लाकर निःशुल्क दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सप्ताह के 2 दिन ग्राम में उपस्थित होकर लोगों का निःशुल्क इलाज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में प्रस्तावित करते हुए अवैध शराब पर रोक लगाएं। निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी कपिल नामदेव सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

संभाग बैडमिंटन प्रतियोगिता में हुए विजयी

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं शुद्ध बनाना

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री महामृत्युंजय की पूजा-अर्चना की

Reva India News

Leave a Comment