Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत वरिष्ठ मूल शाला मण्डला में प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन हुआ

मंडला 24 सितंबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत 27 सितंबर 2024 तक मिशन शक्ति योजनाओं की निगरानी (क्षेत्र की यात्रा, 14 वां सप्ताह) का प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वन स्टॉप सेन्टर द्वारा 24 सितंबर 2024 को एकीकृत वरिष्ठ मूल शाला मण्डला में प्रशासक मधुलिका उपाध्याय एवं वन स्टॉप सेंटर के समस्त कर्मचारी/स्टाफ द्वारा क्षेत्रीय दौरा किया गया और प्रशासक द्वारा स्कूल की प्राचार्य, शिक्षकों एवं छात्र/छत्राओं को नैतिक शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। क्षेत्रीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य की देख भाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन एवं हारमोनल परिवर्तन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही युवा अवस्था में बालक बालिकाओं को प्रोटीन, कैलशियम, आयरन युक्त पोषण एवं पंचरंगी थाली युक्त संतुलित आहार का सेवन करने के बारे में बताया गया एवं बालिकाओं को गुड-टच बैड-टच एवं आत्मरक्षा के बारे मे बताया गया। साथ ही चाईल्ड  हेल्प लाईन नंबर 1098 व महिला हेल्प लाईन नंबर 181 के बारे में बताया गया।

Related posts

दिव्यांगों ने मतदाताओं को जागरूक करने बनाई मानव श्रृंखला तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने रंगोली डालकर मतदाता जागरूकता अभियान की बनी कड़ी

Reva India News

प्रधानमंत्री जनमन और धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न 18 मई से लगेंगे विशेष शिविर

Reva India News

16 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment