Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

मंडला 24 सितंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में स्वच्छता का यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर 2024 तक संचालित होगा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को जिला चिकित्सालय मंडला में नर्सिंग विद्यार्थियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर मंडला के नर्सिंग विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे के द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर्स. रंगोली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभियान और थीम स्वभाव स्वच्छता एव संस्कार स्वच्छता का प्रदर्शन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को स्वच्छता पखवाड़े के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में श्री शरद मेश्राम के द्वारा अस्पताल में जैविक कचरे और सामान्य कचरे के प्रबंधन तथा संक्रमण प्रबंधन और डॉ प्रवीण उईके के द्वारा गिन एनर्जी और पौधारोपण के महत्त्व के बारे में  बताया गया। इस अवसर पर  डॉ प्रवीण उईके .डॉ रितेश अग्रवाल. डॉ शिवम पटेल. डॉ स्नेहा कोरी,डॉ  मानसी मिश्रा,डॉ अवनी गौर,सहायक प्रबंधक अजय सैयाम क्वालिटी टीम से श्री शरद मेश्राम सुश्री सोनम नामदेव सुश्री पूजा सूर्यवंशी श्री रजनीश तिवारी श्री युगल पटेल नर्सिंग कॉलेज से श्रीमती विजया धुर्वे. सुश्री हेमवती जघेंला श्री प्रवीण सिंगरहा श्री सुबोध श्री विवेक ठाकुर सहित नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला जेल का निरीक्षण कैदियों से की चर्चा, कोविड वैक्सीनेशन की ली जानकारी

Reva India News

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना देने कंट्रोल रूम स्थापित 07642-252231

Reva India News

Leave a Comment