Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने महत्वपूर्ण विषयों को लेकर संभाग के सभी कलेक्टर्स की ली वर्चुअल बैठक आपदा राहत में विलम्ब बिल्कुल भी न करें – कमिश्नर श्री वर्मा अनाचार की घटना होने पर त्वरित और सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें – कमिश्नर श्री वर्मा

मंडला 26 सितंबर 2024

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने बुधवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर संभाग के सभी कलेक्टर्स की बैठक ली। इस दौरान राजस्व महाभियान की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की। जिन तहसील में राजस्व प्रकरणों का निराकरण ठीक नहीं है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच लंबित होने पर कहा कि इन प्रकरणों पर शीघ्रता से जांच कर प्रतिवेदन दें। कमिश्नर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के संबंध में कहा कि संभाग के सभी जिले बी श्रेणी में है, इस दिशा में प्रयास करें ताकि ए श्रेणी में पहुंचा जा सके। उन्होंने बैठक में संभाग के सभी जिलों में आरबीसी 6(4) के प्रकरणों में राहत राशि भुगतान तथा लम्बित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर आपदा राहत में विलम्ब न करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी भी वर्षा हो रही है,

यदि कहीं क्षति होती है तो उसका भी प्रकरण बनायें। उन्होंने सभी जिलों में खाद की उपलब्धता की समीक्षा भी की और खाद के संबंध में दिक्कत होने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री वर्मा ने पीएम जनमन महाभियान अंतर्गत आदर्श ग्रामों में सेचुरेशन की समीक्षा कर योजना के उद्देश्यानुसार कार्य करने को कहा। आदर्श ग्रामों में शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करने और पीएम आवास जहां नहीं बने हैं, वहां पीएम आवास के वर्क ऑर्डर जारी कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देने को कहा। उन्होंने बैठक में अक्षय ऊर्जा के संबंध में भी चर्चा की और सभी शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगवाने को कहा। कमिश्नर श्री वर्मा ने कहा कि आवारा पशुओं को राजमार्ग से हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजें और पशुपालकों पर जुर्माना भी करें। गौकशी के मामले पर सभी कलेक्टर्स संवेदनशील और सतर्क रहें, जिले में कहीं भी गौकशी के प्रकरण आने पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने इस दौरान छात्रवृत्ति का भुगतान समय पर करने और सभी कलेक्टर्स को सिविल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की नियमित बैठक आयोजित कर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनाचार की घटना होने पर त्वरित और कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 15 अक्टूबर 2023

Reva India News

शिक्षकों के डाउट्स टीएलएम से होंगे दूर

Reva India News

वाहनों की सघन चैकिंग, 3 पर कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment