Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ओबीसी महासभा ने गांधी जयंती के अवसर पर निकाली ओबीसी न्याय यात्रा

मंडला – ओबीसी महासभा जिला मंडला के जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी पटेल ने बताया की ओबीसी महासभा पूरे देश में ओबीसी समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्पित है, जिसके तारतम्य में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन ओबीसी न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमे महासभा के द्वारा अपनी 11 सूत्री मांगों के पर्चे कभी वितरण किया जा रहा है एवं ग्राम पंचायत के मुख्य स्थलों पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया है यात्रा दोपहर 2:00 बजे बिनेका तिराहा ग्राम बड़ी खैरी से प्रारंभ हुई एवं ग्राम पंचायत बिनेका में शिव मंदिर होते हुए जांतीपुर में जिसका समापन हुआ कार्यक्रम की नुक्कड़ सभा में प्रमुख वक्ताओं ने ओबीसी समाज को संबोधित करते हुए बताया कि उनकी मांग है की मूल जनगणना के साथ जाति का जनगणना कराई जाए एवं जनगणना प्रपत्र 13 क्रमांक कालम में अनुसूचित जाति जनजाति के साथ ओबीसी का पृथक से कालम बनाया जावे ओबीसी को जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व प्रत्येक क्षेत्र जैसे लोकसभा विधानसभा नगर निगम नगर पालिका त्रिस्तरीय पंचायती राज आदि स्थानीय निकाय चुनावो सहित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्तमान आरक्षण 13% से बढ़कर 27% किया जाए ओबीसी आरक्षण में क्रिमिलीयर की व्यवस्था समाप्त की जाए मंडल कमीशन की ओबीसी के संबंध में सिफारिश को लागू किया जाए किसानों की फसल खरीदी में न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एस पी लागू की जाए मध्य प्रदेश शासन की घोषणा अनुसार धान का समर्थन मूल्य ₹3100 एवं गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए के आधार पर कृषकों से खरीदी की जाए राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत मंडला जिले में पढ़ने वाले गांव के पास ( बिनेका, खैरी, अंजनिया) में ओवर ब्रिज बनाया जाए मध्य प्रदेश सरकार में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में ओबीसी के रिक्त पदों के तत्काल भर्ती की जाए मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू की जाए एवं प्रत्येक विकासखंड में ओबीसी के छात्र-छात्राओं के रहने के लिए आवासीय हॉस्टल का निर्माण किया जाए साथ ही ओबीसी छात्रों की रुकी हुई स्टाइपेंड फंड एवं स्कॉलरशिप तत्काल प्रभाव से प्रदान की जाए कार्यक्रम में श्री श्री पटेल प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कुंज बिहारी पटेल जिला अध्यक्ष 24 जी महासभा राम भजन पटेल अखिलेश कछुआ संदीप सिंह और नारायण रंगीला संतोष भल्लवी सोनू संजय चौरसिया अभिनव चौरसिया बिन्नु चौरसिया, गिरधारी लाल राम प्रसाद पटेल नरेंद्र कुमार पटेल जाम सिंह ठाकुर संजय पटेल देख राम रंगीला महेंद्र चंद्रावल संजय चंद्रावल संतोष ठाकुर आदि उपस्थित रह

Related posts

युवा कांग्रेस के युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मंडला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशु जैन 27 दिसम्बर को भोपाल में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बीवी श्रीनिवास जी की अगुवाई में मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के पदभार ग्रहण एवं युवा शक्ति समागम कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष आशु जैन के साथ विधानसभा अध्यक्ष मंडला राहुल सिंगौर, जिला महासचिव हनी बर्वे, जिला महासचिव दिनेश दिन्नू पटेल, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव कोविद सिंह ठाकुर, बिछिया विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, मयंक रघुवंशी एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए l

Reva India News

टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देश – हाईवे पर संचालित ढाबों का निरीक्षण करें, अवैध क्लीनिकों पर करें कार्रवाई

Reva India News

आधुनिक तकनीकी युग में आध्यात्मिकता के साथ समन्वय करें- कलेक्टर श्री मिश्रा गीता जयंती व्याख्यान माला कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment