Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जागरूकता शिविर अभियान/सेमिनार का आयोजन रानी अवंती बाई उच्च.मा.विद्यालय मण्डला में किया गया

मंडला 1 अक्टूबर 2024

प्रशासक वन स्टॉप (सखी) सेंटर ने बताया कि संकल्प 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अंतर्गत मिशन शक्ति सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर अभियान/सेमिनार का आयोजन रानी अवंती बाई उच्च.मा.विद्यालय मण्डला में स्वच्छता, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं के द्वारा विभिन्न  प्रकार की प्रतिभा दिखाई गई। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य की देखभाल, मासिक धर्म के समय स्वच्छता और विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन और बालिकाओं को गुड टच बैड टच, आत्मरक्षा, महिला हेल्पलाईन नंबर 181 व चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 तथा वन स्टॉप सेंटर व हब में दी जाने वाली सहायताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक गणित व्याख्याता स्नेहल जोशी, पी.टी.आई. शिक्षिका मिली सिंह और अन्य शिक्षिका पुष्पा कछवाहा एवं वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

आवास मेला आयोजित

Reva India News

30 अप्रैल तक रबी उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

घुघरी एवं सलवाह में कृषि व्यवस्थाओं का निरीक्षण, खरीफ तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment