Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैश्य महासम्मेलन की चेतना रैली आयोजित

मण्डला। 2 अक्टूबर को वैश्य महासम्मेलन की युवा ईकाई द्वारा चेतना रैली का आयोजन किया गया। पड़ाव स्थित श्रीराम मंदिर में वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य एकत्रित हुए और कार्यक्रम आयोजित किया। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोमिल रावत ने बताया कि श्रीराम मंदिर पड़ाव से चिलमन चौक तक चेतना रैली निकाली गई और जनसम्पर्क किया गया।  इस दौरान वरिष्ठ सदस्य अशोक गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के दिशा-निर्देश पर हर वर्ष चेतना रैली का आयोजन 2 अक्टूबर को पूरे मप्र में किया जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्य महासम्मेलन अनेक समाजों का एक घटक है। इस दौरान आशोक गोयल, नीरज अग्रवाल, दीपक ब्रजपुरिया,  श्रीमति अनिता गोयल, इन्द्रेश बब्बल खरया, श्रीमति वर्षा चौरसिया, श्रीमति ममता चौरसिया, अखिलेश कछवाहा, रंजीत कछवाहा, अनिवेश अग्रवाल, विक्रांत कछवाहा, पूर्व पार्षद कोमल कछवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

*​गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में बैठक*

Reva India News

कलेक्टर ने निभाया जनसुनवाई में किया वादा मवई के दूरस्थ बैगा टोला पहुँचकर चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं अब गांव में ही वाहन के माध्यम से मिलेगा राशन शौचालय निर्माण, बिजली, पानी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर अंजली की आर्थिक सहायता की

Reva India News

Leave a Comment