Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपराजिता अभियान से स्वयं की रक्षा के लिए तैयार होंगी बेटियाँ  – संपतिया उइके पीएचई मंत्री ने किया अपराजिता अभियान का शुभारंभ शुभंकर विमोचित

मंडला 9 अक्टूबर 2024

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में जिला प्रशासन द्वारा अपराजिता अभियान, सक्षम बेटी सक्षम मण्डला अभियान प्रारंभ किया गया है, पीएम श्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला सभाकक्ष में इस अभियान का शुभारंभ प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके द्वारा किया गया। मंत्री ने अभियान के शुभंकर का विमोचन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, संदीप सिंह, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, डीपीसी अरविंद विश्वकर्मा, कार्यक्रम नोडल शेषमणी गौतम, केके उपाध्याय सहित संबंधित उपस्थित रहे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि आज जरूरत है बेटियाँ रानी दुर्गावती, रानी अवंति बाई और रानी लक्ष्मीबाई की तरह सशक्त बनें। बेटियाँ विपरीत परिस्थिति में आत्मरक्षा के लिए अपराजिता अभियान से जुड़कर आत्मरक्षा के तरीके सीखें। इस अभियान से जिले की बेटियां अपनी सुरक्षा करने के लिए तैयार होंगी। उन्होंने कहा कि सभी बेटियों को साइबर अपराधों से बचने की जानकारी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान शामिल है। पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने जिला प्रशासन के इस नवाचार की सराहना की। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अभियान के की गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि इस अभियान अंतर्गत 253 विद्यालय में एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 9 कन्या छात्रावासों में तीन माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान में पुलिस, महिला बाल विकास व शिक्षा विभाग संयोजन करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने अपराजिता अभियान में पुलिस की भूमिका से अवगत कराया। करांटे का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। संचालन अखिलेश उपाध्याय और आभार प्रदर्शन महिला बाल विकास अधिकारी शालिनी तिवारी ने किया।

Related posts

बरसात में होने वाली संक्रामक बीमारी से बचने एडवाईजरी

Reva India News

विश्व संग्रहालय दिवस पर विद्यार्थियों ने किया पुरातत्व संग्रहालय का भ्रमण विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Reva India News

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश जनपद उपाध्यक्ष मंडला संदीप सिंगौर

Reva India News

Leave a Comment