Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने ग्राम भड़िया में जन आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया

मंडला 9 अक्टूबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम भड़िया में आयोजित जन आरोग्यम शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई जन आरोग्यम शिविर नागरिकों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 12 तरह की जाँचों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. केसी सरौते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया रोजगार युवा संगम मेले का निरीक्षण मेले में 12 हितग्राहियों को हितलाभ और 14 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

जन सहभागिता से होगा वनों का संरक्षण विश्व वानिकी दिवस पर विश्राम गृह कालपी में वन समितियों से हुई परिचर्चा

Reva India News

वन विभाग के आवास गृह निर्माण के लिए ऑनलाईन निविदा आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment