Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्व सहायता समूहों के कार्यों का अवलोकन किया

मंडला 19 अक्टूबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत बिछिया के ग्राम लपटी में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों के द्वारा लगाए जा रहे उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान में लगाए गए पौधों की नियमित रूप से देखभाल करने के निर्देश दिए। पौधों के लिए सिचाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समीप के नाले में बोरिंग कराने को कहा। जिससे स्व सहायता समूहों के द्वारा लगाए गए पौधों को नियमित रूप से सिचाई हेतु पानी उपलब्ध होता रहे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से स्व सहायता समूहों के उद्यान का निरीक्षण करें और स्व सहायता समूहों को नियमित रूप से मार्गदर्शन दें। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने इस अवसर पर स्टेडियम निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में आने के लिए पहुंच मार्ग बनाने के निर्देश दिए तथा पहुंच मार्ग में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम बिछिया सोनाली देव, तहसीलदार बिछिया श्री दिनेश वरकड़े, जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आरके मंडावी सहित जिला, जनपद एवं स्थानीय स्तर के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

मंडला में आरोह-2026 बना बच्चों के सपनों का उत्सव, लगभग 2000 खिलाड़ी ले रहे 20 खेलों का प्रशिक्षण मस्ती की पाठशाला में एरोबिक्स-फन गेम्स से झूमे बच्चे, अभिभावकों ने भी की जमकर भागीदारी

Reva India News

वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन करने की प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

आमाडोंगरी और खोड़ाखुर्द जी में उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment