Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन

मंडला, 1 फरवरी 2026

परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय मण्डला एवं यातायात विभाग मण्डला के तत्वाधान में शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चैधरी महिला महाविद्यालय मण्डला में लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा द्वारा कॉलेज की छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं स्वयं की सुरक्षा को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट सीट बेल्ट की उपयोगिता को विस्तार से बताया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा 67 लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस बनवाए गए। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शरद नारायण खरे, जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात सूबेदार श्री योगेश राजपूत, महाविद्यालय एवं परिवहन विभाग का स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Related posts

रोपे जा रहे पौधों की सुरक्षा की चिंता करें – कलेक्टर समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

घुघरी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोवा एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए

Reva India News

’’मलेरिया रि-ओरिऐन्टेंशन प्रशिक्षण संपन्न हुआ’’

Reva India News

Leave a Comment