Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टाउन हॉल मे गूंजे  चेतना के स्वर

                                      मण्डला। प्रतिवर्ष की भाँति  विगत दिवस भारत विकास परिषद के तत्वाधान में विभिन्न शालाओं के बीच आयोजित शाखा स्तरीय  राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में  स्कूली बच्चो के द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। भारत विकास परिषद मंडला शाखा के तत्वाधान में राष्ट्रीय समूह गीत गायन प्रतियोगिता स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित की गई जिसमें  भारत ज्योति विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।  उक्त टीम को 27 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।  ज्ञातव्य है कि यह  गौरवशाली प्रतियोगिता शाखा, प्रांत, रीजन एवं राष्ट्रीय स्तर पर कुल चार स्तरों में संपन्न की जाती है राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में अनेकों बार महामहिम राष्ट्रपति की उपस्थिति बच्चों को प्रोत्साहित करती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री मनीष सोनी ने की । मंच का संचालन परिषद के सचिव श्री प्रवीण श्रीवास एवं श्री मेकल चंद्रोल ने किया। निर्णायक मंडल  में श्रीमती गीता कल्पीवार, श्रीमती अनिता खत्री एवं श्री नीरज श्रीवास्तव ने दायित्व पूर्ण किया । इनके अलावा  कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप शिवहरे, संरक्षक श्री ऐ  के शुक्ल, महिला प्रभारी श्रीमती गीता साहू, सदस्य कपिल चौरसिया, मनीष श्रीवास, माही सोनी, ज्योति श्रीवास एवं परिषद परिवार के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं नगर के विशिष्ठ अतिथि भी शामिल थे । भारत विकास परिषद शाखा के द्वारा सभी प्रतियोगी दलों को पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Related posts

खनिज विभाग ने किया दो ट्रेक्टर जप्त

Reva India News

जिले में जल का अभाव नहीं

Reva India News

*19 मामलों में तेरह लाख का मशरूका जप्त, 05 आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

Leave a Comment